{"_id":"65d3bceb9a6f5d43bb0737c6","slug":"police-arrived-on-information-of-child-marriage-detained-three-including-groom-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108529-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस, दूल्हा सहित तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस, दूल्हा सहित तीन हिरासत में
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह होने की सूचना पर बरात चढ़ने से पहले पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता को हिरासत में ले लिया। सुबह दुल्हन आधार कार्ड लेकर थाने पहुंची। पुलिस को बालिग होने की बात बताई। इस पर पकड़े गए तीनों को पुलिस ने छोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर गढ़िया निवासी एक ग्रामीण ने बेटी की शादी कन्नौज जिला के तालग्राम के रसूलाबाद निवासी युवक से तय की थी। रविवार रात युवक ग्रामीणों व रिश्तेदारों के साथ बरात लेकर नारायनपुर गढ़िया गांव पहुंचा। नाश्त-पानी के बाद बरात चढ़ने की तैयारियों के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है।
बाल विवाह होने की जानकारी पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शादी रुकवा दी। पुलिस दूल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सोमवार सुबह दुल्हन अपने आधार कार्ड को लेकर थाने पहुंची। पुलिस को बालिग होने की बात बताई। आधार कार्ड के हिसाब से दुल्हन को बालिग देख पुलिस ने असली उम्र का पता लगाने के लिए सीडब्ल्यूसी की टीम को जानकारी दी। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दूल्हा सहित तीनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार लड़की बालिग है। उसे बाल कल्याण समिति के साथ जांच (चिकित्सीय परीक्षण) को भेजा गया है। जांच के बाद तय होगा कि वह बालिग है या नहीं।