फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police arrested SP leaders in homes

सपा नेताओं को पुलिस ने घरों में किया नजरबंद

Sat, 12 Dec 2020 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Police arrested SP leaders in homes
सपा नेता महेंद्र कटियार की निगरानी करते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
पुलिस ने सपा नेताओं को घरों में किया नजरबंद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। किसान आंदोलन को लेकर सतर्क प्रशासन ने सपा के सभी बड़े नेताओं को देर रात से ही घरों में ही नजरबंद कर दिया। निवर्तमान महासचिव मंदीप यादव को बाहर जाना था, तो उन्हें निगरानी में लेकर हाईवे तक छोड़ा गया। तीन दिन तक पुलिस सपा नेताओं पर पैनी नजर रखेगी।
सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने किसानों की समस्याओं के समर्थन में 12, 13 दिसंबर को कार्यकर्ताओं को गांव-गांव किसान यात्राएं निकालने के निर्देश दिए थे। पार्टी 14 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

सपा के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार देर रात से ही वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार, राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव, निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव और राघव दत्त मिश्र को उनके आवासों पर ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कई अन्य नेताओं के घरों पर तैनात रही। इन्हें घरों से निकलने की अनुमति नहीं दी गई थी। सपा नेता मंदीप यादव को किसी जरूरी कार्य से बाहर जाना था। इसलिए पुलिस ने अपनी देखरेख में उन्हें नेशनल हाईवे तक छुड़वाया। सपा की नजर पार्टी जिलाध्यक्ष पर भी रही, मगर उनके गैरजनपद होने की जानकारी दी गई।
पुलिस की सख्ती के चलते सपा नेता घरों से नहीं निकल सके। पुलिस और प्रशासन 13 और 14 दिसंबर को भी सपा नेताओं पर कड़ी निगरानी रखेगा। हालांकि पार्टी के नेताओं ने कुछ गांवों में स्थानीय कार्यकर्ताओं को भेजकर संपर्क करवाने की रणनीति तैयार की है। पुलिस इसे भी नाकाम करने की फिराक में है।

डीएम और एसपी ने शहर का लिया जायजा
डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने शहर का जायजा लिया। वह रोडवेज बस अड्डे के सामने से निकले, तो हालात सामान्य दिखे। इसके बाद रेलवे स्टेशन होते हुए शहर का एक राउंड लगाया। सब कुछ सामान्य दिखने पर अधिकारी फतेहगढ़ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed