फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pokeland machine fell while laying stones on cutting in Ramganga

Farrukhabad News: रामगंगा में कटान पर पत्थर लगाते पोकलैंड मशीन गिरी

Mon, 18 Mar 2024 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pokeland machine fell while laying stones on cutting in Ramganga
अमृतपुर। रामगंगा की बाढ़ से होने वाले कटान को रोकने के लिए प्रशासन ने तीन करोड़ रुपये की लागत से पत्थर लगाने का काम शुरू कर दिया है। रविवार को पत्थर लगाते वक्त एक पोकलैंड मशीन पानी में गिर गई। अब उसे निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव अलादपुर भटौली रामगंगा नदी के किनारे बसा है। पिछले साल नदी में आई बाढ़ से गांव में कटान काफी तेजी से हुआ था। इससे गांव का अस्तित्व ही खतरे में आ गया। लिहाजा गांव में कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने करीब तीन करोड़ रुपये अधिक की लागत से गांव के पास पत्थर लगाए जाने का काम शुरू कराया है। नदी के किनारे पत्थर लगाए जाने के लिए पोकलैंड मशीन से खोदाई का काम शुरू किया गया। अचानक नीचे से मिट्टी धंसने से पोकलैंड नदी में चली गई। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। बाद में चालक ने पोकलैंड निकालने का प्रयास किया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता द्रुण कुमार ने बताया कि मशीन को क्रेन से निकलवाया जाएगा। गांव में कटान रोकने के लिए काम शुरू हो गया है। इसे हर हाल में 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed