{"_id":"6926033447c49ab18a0e1e3d","slug":"poisonous-snakes-made-a-traveler-their-victim-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-133301-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जहरखुरानों ने यात्री को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जहरखुरानों ने यात्री को बनाया शिकार
Wed, 26 Nov 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। रोहतक से घर लौट रहे यात्री को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। चालक-परिचालक यात्री को उतारकर चले गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने यात्री को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नहरोसा निवासी शिवम कुमार (28) पुत्र राजू रोहतक में शटरिंग का काम करता है। सोमवार रात करीब नौ बजे शिवम आनंद विहार से फर्रुखाबाद आने वाली रोडवेज बस में सवार हुआ था। रास्ते में जहरखुरानों के सदस्यों ने उसे अपना शिकार बना लिया। मंगलवार तड़के लगभग पांच बजे चालक व परिचालक शिवम को फैजबाग में सरदार पटेल की प्रतिमा के निकट उतारकर चले गए।
राहगीरों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। शिवम ने परिजनों का मोबाइल नंबर दिया। परिजनों ने आकर उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। युवक को अभी होश नहीं आया। (संवाद)