{"_id":"633f23c0713fcf34a8741939","slug":"poisoning-victim-dies-in-toilet-farrukhabad-news-knp721924819","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने शौचायल में तोड़ा दम, तीन घंटे पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने शौचायल में तोड़ा दम, तीन घंटे पड़ा रहा शव
विज्ञापन
फर्रुखबाद। जहरखुरानी के शिकार हुए युवक ने लोहिया अस्पताल के शौचालय में दम तोड़ दिया। तीन घंटे तक शव वहीं पड़ रहा। एक मरीज के जानकारी देने पर शव को शौचालय से निकाला गया। पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
रोडवेज बस अड्डे पर गुरुवार को लगभग 40 वर्षीय युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शाम को युवक ने बिस्तर पर लघुशंका कर ली। सफाई कर्मी राजकुमार वार्ड में पहुंचा और युवक पर बिस्तर पर लघुशंका करने पर एतराज जताकर शौचालय में जाने की बात कही। युवक बिस्तर से किसी तरह उठकर शौचालय में चला गया।
काफी देर तक उसके बाहर न निकलने पर जब शौचालय में देखा गया तो वहां युवक का शव पड़ा था। डॉ. अभिषेक व अरिदमन सिंह शौचालय में पहुंचे।
उन्होंने करीब आठ बजे कर्मचारियों को बुलाकर युवक को शौचालय से बाहर निकलवाया। इसके बाद जांच की तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है।
सूचना पर कोतवाल विनोद शुक्ला ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
अस्पताल में मौजूद मरीजों व तीमारदारों का आरोप है कि तीन घंटे तक युवक शौचालय में पड़ा रहा, लेकिन उसे कोई देखने तक नहीं गया।
लोहिया अस्पताल में जहरखुरानी के शिकार युवक को भर्ती करने के बाद पुलिस को सूचना देने के लिए पुलिस सूचना फार्म भरकर तैयार कर लिया गया, लेकिन उसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई