फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Poisoner looted the passenger in the bus

रोडवेज बस में युवक को जहरखुरानों ने लूटा

Mon, 22 Mar 2021 05:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Poisoner looted the passenger in the bus
विक्रम। - फोटो : FARRUKHABAD
बस में यात्री को जहरखुरान ने लूटा
विज्ञापन

कमालगंज। हरियाणा से होली मनाने घर लौट रहे युवक को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर जहरखुरान ने लूट लिया। बस परिचालक ने उसे कन्नौज जिले में रेलवे क्रासिंग के पास फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव खुदागंज निवासी विक्रम सिंह (23) हरियाणा के फरीदाबाद जिला के बल्लभगढ़ में निजी कंपनी में नौकरी करता है। होली मनाने के लिए वह रोडवेज बस से घर आ रहा था। बस में जहरखुरान ने विक्रम को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी, एंड्रॉयड मोबाइल और कपड़े आदि लूट लिए। बस के परिचालक ने बेहोशी की अवस्था में विक्रम को कन्नौज के गुरसहायगंज में रेलवे क्रासिंग के फेंक दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गुरसहायगंज के कुछ युवकों ने विक्रम के बेहोश पड़े होने की सूचना भाई मोहित को फोन पर दी। पिता सत्यप्रकाश व मां बेबी गुरसहायगंज रेलवे क्रासिंग पहुंची और विक्रम को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि विक्रम दो माह पूर्व ही नौकरी करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed