{"_id":"d545a3e66208c1042d0a8b4a2feddf65","slug":"players-showed-stamina-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में हुई राज्यस्तरीय हाकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 26 जनवरी को डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जनपद के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
प्रथम मैच में शाहजहांपुर टाउन हाल एवं लखनऊ की टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर होने से पेनाल्टी स्ट्रोक का सहारा लेना पड़ा। लखनऊ की टीम दो के मुकाबले तीन गोल से विजयी रही।
विज्ञापन
27 जनवरी को शाहजहांपुर स्टेडियम ने मेजबान फतेहगढ़ स्टेडियम की टीम को एक तरफा मुकाबले में तीन गोलों से शिकस्त दी। अभिनव सिंह ने दो और इमरान ने एक गोल किया। बहराइच ने हरदोई को पांच गोल से हराया। बहराइच की ओर से उवैद उल्ला, नीरज व राहुल कुमार ने एक-एक गोल किया, जबकि बलीखान ने दो गोल किए।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका अरविंद सक्सेना, शुएब अहमद, सलीम सिद्दीकी, आनंद सिंह, इमरान हुसैन ने निभाई। कलीम अहमद सिद्दीकी व एजाज अली ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लखनऊ के अंकित कुमार, शाहजहांपुर के अभिनव सिंह, तथा बहराइच के बलीखान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान कलाम आजाद सिद्दीकी, बलराम सिंह यादव, जावेद अहमद (कोच), शिव कुमार सेंटू, अफजल खां, मौजूद रहे।