{"_id":"6a3ad5f7cee47824eb0389c9","slug":"players-showcased-their-mettle-at-the-under-23-and-senior-cricket-trials-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-144209-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अंडर-23 और सीनियर क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अंडर-23 और सीनियर क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में हुए अंडर-23 जनपद क्रिकेट ट्रायल एवं सीनियर वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन परीक्षण में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल में अंडर-23 वर्ग के 32 तथा सीनियर वर्ग के 16 खिलाड़ियों सहित कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए सभी बल्लेबाजों को चार-चार ओवर खेलने का अवसर दिया गया, जबकि गेंदबाजों की अधिक संख्या होने से उन्हें दो-दो ओवर गेंदबाजी का मौका मिला। अंडर-23 वर्ग से तीन बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, दो स्पिन गेंदबाज और तीन तेज गेंदबाजों का चयन किया गया। वहीं सीनियर वर्ग से छह बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, दो तेज गेंदबाज और एक स्पिन गेंदबाज को अगले चरण के लिए चुना गया।
चयनित खिलाड़ियों को आगामी ट्रायल एवं प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर स्थित कमला क्लब मैदान भेजा जाएगा। सचिव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची 25 जून को घोषित की जाएगी। साथ ही आज 24 जून से अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल सुपर कप मैचों के माध्यम से शुरू होंगे।