{"_id":"5da9f2688ebc3e93bf3bd52d","slug":"players-of-etawah-and-fatehgarh-wave-on-the-second-day-farrukhabad-news-knp520561946","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता के दूसरे दिन इटावा व फतेहगढ़ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता के दूसरे दिन इटावा व फतेहगढ़ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में दौड़ लगाते खिलाड़ी।
- फोटो : FARRUKHABAD
23वीं अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन इटावा व फतेहगढ़ के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। पुलिस लाइन के मैदान में प्रतिसार निरीक्षक की देखरेख में दूसरे दिन प्रतियोगिता हुई।
20 किलोमीटर की दौड़ में फतेहगढ़ के पवन प्रथम, कानपुर नगर के अमित द्वितीय, फतेहगढ़ के लवनीश तृतीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में फतेहगढ़ के कृष्णकांत प्रथम, कन्नौज के छोटू सिंह द्वितीय, इटावा के कृष्ण कुमार ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
400 मीटर दौड़ में इटावा के भूरी ने पहला फतेहगढ़ के प्रवीन ने दूसरा, कानपुर नगर के आदित्य वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 110 मीटर बाधा दौड़ में इटावा के रविंद्र प्रथम, पवन द्वितीय फतेहगढ़ के गुलशन तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में फतेहगढ़ के प्रवीन प्रथम, इटावा के अभिषेक द्वितीय, औरैया के हरदेव ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
दो सौ मीटर दौड़ में कन्नौज के गजेंद्र सिंह प्रथम, इटावा के पवन द्वितीय, शोभित तृतीय स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में कानपुर नगर के आदित्य कुमार प्रथम, फतेहगढ़ के संदीप द्वितीय, इटावा के अजीत ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। दस किलोमीटर महिलाओं की दौड़ में कानपुर नगर की मोना प्रथम स्थान पर रहीं।
तीन हजार मीटर की दौड़ में कानपुर देहात की सुमन प्रथम, फतेहगढ़ की साधना दूसरे औरैया की रीना तृतीय स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो में कानपुर नगर की अनुराधा प्रथम, औरैया की नीलेश द्वितीय, कन्नौज की प्रीती तृतीय स्थान पर रहीं।
चार सौ मीटर दौड़ में इटावा की स्नेहा प्रथम, कानपुर देहात की अनुराधा द्वितीय, फतेहगढ़ की गिरिजेश कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पांच मीटर दौड़ में औरैया की किरन प्रथम, कामना द्वितीय स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ में कानपुर देहात की आरती पाल प्रथम, औरैया की स्वाति द्वितीय और कन्नौज की प्रीती तृतीय स्थान पर रहीं।