{"_id":"688276a1ff72d3610909e875","slug":"platoon-commander-filed-a-theft-report-and-scanned-cctv-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-127322-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्लाटून कमांडर ने दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट, सीसीटीवी खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्लाटून कमांडर ने दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट, सीसीटीवी खंगाले
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन स्थित 43वीं बटालियन पीएसी कैंप से चोरी हुई राइफल व बक्सा की गुरुवार को पुलिस पूरे दिन खोजबीन करती रही। पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, प्लाटून कमांडर की तहरीर पर फतेहगढ़ कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संदिग्धों पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
बुधवार को 43वीं बटालियन पीएसी कैंप से सुबह एसएलआर राइफल व कैश बॉक्स चोरी हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए। एसपी आरती सिंह व एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल करने के बावजूद राइफल और कैश बॉक्स का पता नहीं चला। पहले पुलिस राइफल और कैश बॉक्स के चोरी होने की घटना से इन्कार करती रही। कैंप में मौजूद पीएसी जवानों और सुरक्षा में लगी गार्द से भी पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
गुरुवार सुबह प्लाटून कमांडर सुबोध कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फतेहगढ़ कोतवाली रणविजय सिंह ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। एएसपी ने बताया कि प्लाटून कमांडर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में पीएसी कैंप से एसएलआर राइफल चोरी होने व कैश बॉक्स में 67 हजार रुपये रखे होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
गार्द व पीएसी जवानों पर घूम रही शक की सुई
पीएसी कैंप से राइफल व कैश बॉक्स चोरी होने के बाद गुरुवार को अधिकारी मामले की जांच में लगे रहे। पुलिस लाइन में यही चर्चा होती रही कि कैंप की सुरक्षा के लिए 24 घंटे गार्द तैनात रहती है। गार्द में एक प्रभारी व चार कांस्टेबल शामिल रहते हैं। ऐसे में कैंप से चोरी बिना मिलीभगत के होना संभव नहीं है। अधिकारी भी इसी बिंदु पर गहनता से जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के शक की सुई गार्द व कैंप के पीएसी जवानों पर घूम रही है। एसपी व एएसपी ने गार्द और पीएसी जवानों से पूछताछ की। पीएसी के तीन जवान संदेह के घेरे में हैं। एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीएसी कैंप से चोरी होना आश्चर्य की बात है। बिना मिलीभगत से पीएसी कैंप के अंदर से चोरी नहीं हो सकती। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस लाइन से बाहर नहीं गई राइफल
पीएसी कैंप में चोरी होने के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने पुलिस लाइन के चारों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस ने 48 घंटे के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पीएस कैंप से चोरी गई राइफल व कैश बॉक्स अभी पुलिस लाइन से बाहर नहीं गया है।