फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   planting proggram in farrukhabad

पौधोंरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, युवा हाथ में ले संरक्षण की बागडोर

Fri, 05 Jun 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
planting proggram in farrukhabad
रायदीप चंद्र मोहल्ले में पौधा लगाते सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में पौधरोपण कर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि पौधे लगा तो हर कोई सकता है, मगर उनका संरक्षण करना बेहद कठिन है। लिहाजा इस काम को समाजसेवी युवा अपने हाथों में लें। तभी आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ ने रायदीपचंद्र में कार्यक्रम किया। इसमें अतिथि सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने पौधरोपण किया। वहां मौजूद धर्मप्रेमियों, समाजसेवियों और युवाओं से कहा कि पौधों से ही स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। पौधे लगाने वाले तो बहुत लोग हैं, मगर उनको पोसने वाले नहीं। पौधे कोे वृक्ष बनाने के लिए जीवन खपाना पड़ता है।
विज्ञापन

इसलिए ये काम युवा अपने हाथों में लें। महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला सीडीओ को गोमाता का प्रतीक चिह्न भेंट किया। नमामि गंगे के संयोजक रवि मिश्रा, आदित्य दीक्षित, गणेश शंकर शुक्ला, श्याम वार्ष्णेय, सोनू बाजपेई ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु को यज्ञ किया। यज्ञाचार्य प्रदीप नारायण ने कोरोना वायरस के खात्मे को विशेष आहुतियां दिलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा मंत्री मो. कासिम खां ने फतेहगढ़ कार्यशाला में 11 पौधे लगाए। कहा कि परिवार में हर व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों जितने पौधे लगाकर उनका संरक्षण करे। उनके साथ हेमराज, आदित्यनारायण त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, पंकज मिश्रा आदि थे।

मुस्लिम महासभा ने कानपुर मंडल अध्यक्ष फरियाब खान की अगुवाई में बंगशपुरा कोहना कब्रिस्तान में पौधरोपण किया। कहा, लॉकडाउन में पर्यावरण काफी शुद्ध हुआ है। इस शुद्धता को खोेने नहीं देना है। हम सबको पेड़ लगाकर उनका संरक्षण भी करना है। उनके साथ प्रदेेश सचिव मेराजुद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष फरीद खान, आसिफ खान, रुशद खान, शवाब आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed