{"_id":"67e44379d030e48b750ddc8a","slug":"pipeline-shifting-will-start-today-water-will-not-be-available-from-evening-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105730-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पाइपलाइन शिफ्टिंग आज से, शाम से नहीं मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पाइपलाइन शिफ्टिंग आज से, शाम से नहीं मिलेगा पानी
Wed, 26 Mar 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
भीकमपुरा पुलिया पर नाले के ऊपर से निकली गईं पाइपलाइन।
- फोटो : भीकमपुरा पुलिया पर नाले के ऊपर से निकली गईं पाइपलाइन।
फर्रुखाबाद। कूड़ा निकासी में बाधा बनी भीकमपुरा नाला पुलिया की पाइपलाइन आज से शिफ्ट की जाएगी। इसके लिए दो दिन नौ मोहल्लों में पेयजलापूर्ति बंद होगी। हालांकि गुरुवार सुबह पानी की आपूर्ति दी जाएगी। शाम से पानी न मिलने से गर्मी में लोगों को खासी दिक्कत होगी।
शहर के भीकमपुरा नाला पुलिया पर पानी की पाइपलाइन निकली थी। इससे कूड़ा की निकासी में बाधा आ रही थी। इसी को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने करीब 13 लाख रुपये खर्च कर इस पाइपलाइन को पुलिया के ऊपर से शिफ्ट करने का काम शुरू कराया। अधिकांश काम करने के बाद अब गुरुवार सुबह से पाइपलाइन शिफ्टिंग को जोड़ने का काम किया जाएगा।
लिहाजा 27 की शाम और 28 मार्च को दोनों समय चीनीग्रान, कटरा बख्शी, शमशेरखानी, मऊदरवाजा थाने के आसपास, बहादुरगंज तराई, सेनापति, दिल्ली ख्याली कूंचा, रेलवे रोड, लोहाई रोड आदि आधे से अधिक शहर की पेयजलापूर्ति बंद रहेगी। इससे गर्मी शुरू होने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ेगा।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिया के पश्चिम दिशा में गड्ढा खोदकर कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने पाइपलाइन जोड़ने की तैयारी को अंतिम रूप दिया। हालांकि यही काम पुलिया के पूर्व में भी किया जाना है। कर्मचारियों ने बताया कि 28 मार्च को दूसरी तरफ पाइपलाइन जोड़ दी जाएगी। जोन प्रभारी उवैश खान ने बताया कि गुरुवार सुबह जलापूर्ति की जाएगी। इसके बाद जहां अधिक किल्लत होगी, वहां पानी का टैंकर भेजा जाएगा।