{"_id":"6647cc6ed16532fcc2072534","slug":"pipeline-burst-drinking-water-supply-to-12-thousand-houses-of-fatehgarh-stopped-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102940-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पाइपलाइन फटी, फतेहगढ़ के 12 हजार घरों की पेयजलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पाइपलाइन फटी, फतेहगढ़ के 12 हजार घरों की पेयजलापूर्ति ठप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण की कार्यदायी संस्था के भूमिगत पाइपलाइन डालने के दौरान फतेहगढ़ तिर्वा कोठी मोड़ पर पेयजलापूर्ति का पाइप फट गया। सुबह आपूर्ति शुरू करने पर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई। इससे भीषण गर्मी में करीब 12 हजार घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। पालिका ने शनिवार रात तक मरम्मत कर लेने की उम्मीद जताई है। रविवार सुबह पेयजलापूर्ति बहाल करने का दावा किया जा रहा है।
गंगा में गिरने वाले नालों का पानी साफ करने के लिए फतेहगढ़ में लगाए जा रहे एसटीपी के लिए भूमिगत लाइनें भी डाली जा रही हैं। गुरुवार रात तिर्वा कोठी मोड़ पर काम के दौरान कार्यदायी संस्था से नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन टूट गई। शुक्रवार सुबह पानी की आपूर्ति शुरू की गई, तो क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी की धार निकलने लगी। इससे टंकी से पानी बंद कर दिया गया।
पेयजलापूर्ति बंद होने से तलैया लेन, ग्वालटोली, नवदिया, बरगदियाघाट, बजरिया, तिर्वा कोठी, जाफरी, गोला कोहना, बजाजा, दालमंडी, गाड़ीखाना आदि मोहल्लों के करीब 12 हजार घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका के जलकल जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यदाई संस्था से मरम्मत के लिए कहा। दिन भर प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पेयजलापूर्ति ठप होने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहे। दूरदराज लगे हैंडपंपों पर भी लोगों की लाइनें लगी रहीं। जोन प्रभारी ने बताया कि वह रात से मरम्मत का काम शुरू कराएंगे। 200 एमएम की सीमेंट पाइपलाइन टूटी है, लिहाजा मरम्मत करने में काफी समय लगेगा। फिर भी शनिवार रात तक मरम्मत का काम पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने रविवार सुबह पेयजलापूर्ति बहाल करने का दावा किया।