{"_id":"672a68c6b58bf77af5049244","slug":"pillar-falls-due-to-collision-with-tractor-student-dies-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104368-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से गिरा पिलर, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से गिरा पिलर, छात्रा की मौत
विज्ञापन
अमृतपुर। ट्रैक्टर की टक्कर से मकान के बाहर खड़ा पिलर छात्रा पर गिर गया। घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव परमापुर निवासी चांदनी (17) सोमवार को घर के बाहर खड़ी थी। सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने पिलर में टक्कर मार दी। इससे पिलर छात्रा के ऊपर जा गिरा। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे राजपुर स्थित एक झोलाछाप के पास लेकर पहुंचे। कुछ देर इलाज में कोई सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। चांदनी दयानंद इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। घर में मां ब्रजरानी, भाई रामजीत, बहन पिंकी व अनामिका हैं।
-- -- -- -- -- -