{"_id":"61bcd5facdb46e5c7c6d727f","slug":"piku-s-monitor-did-not-work-in-the-mock-drill-farrukhabad-news-knp670142487","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल में नहीं चला पीकू का मॉनीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल में नहीं चला पीकू का मॉनीटर
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में मॉक ड्रिल के दौरान मॉनीटर न चलने पर उसे देखते सीएमएस डॉ. राजकुमा?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को अस्पतालों में मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) की गई। लोहिया पुरुष अस्पताल के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड में ऐन वक्त पर मॉनीटर नहीं चला। तुरंत दूसरे बेड पर मरीज को शिफ्ट करके औपचारिकता पूरी की गई। इस पर सीएमएस ने नाराजगी व्यक्त जताई। फतेहगढ़ सीएचसी और मोहम्मदाबाद में भी मॉक ड्रिल हुई।
लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में शुक्रवार दोपहर में एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह की मौजूदगी में मॉक ड्रिल की गई। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त, पीकू वार्ड प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सूद बेड नंबर आठ पर पहुंचे। उस पर भर्ती खिमसेपुर के नगला सुरजन निवासी लाडो (10) को गोद में लिए मां रीतू राठौर बैठी थी। टीम ने ड्यूटी सिस्टर से मॉनीटर चलाने के लिए कहा। बटन दबाने पर मॉनीटर नहीं चला। सीएमएस ने भी काफी देर प्रयास किया, मगर असफल रहे। बाद मेें मरीज को 10 नंबर बेड पर शिफ्ट करके मॉक ड्रिल की औपचारिकता पूरी की गई। इसके बाद यह साफ हो गया कि जरूरत पड़ने पर कई मशीनें दगा दे सकती हैं।
सीएमएस ने कहा कि वह सभी मशीनों को अपनी मौजूदगी में चेक कराएंगे। उधर, फतेहगढ़ की सीएचसी में जेडी सरोज बाला की मौजूदगी में मॉक ड्रिल हुई। वहां सब कुछ ठीकठाक मिला।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नोडल अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह ने सुबह 11 बजे सीएचसी पर मॉक ड्रिल कराई। बेवर के राहुल को मरीज बनाकर स्ट्रेचर से वार्ड तक ले जाया गया। वहां ऑक्सीजन दी गई। सभी उपकरणों को चेक किया गया। इसमें प्रभारी डॉ. गौरव यादव, डॉ. जितेंद्र यादव. डॉ. सनी मिश्रा, टेक्नीशियन नरेंद्र यादव, फार्मासिस्ट मनोज कुमार व योगेश कुमार, वार्ड ब्वाय राजवीर मौजूद रहेे।
मॉकड्रिल को तैयार नहीं हुए लोग तो वार्ड ब्वॉय को किया राजी
कमालगंज। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश वर्मा शुक्रवार सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. विकास पटेल व डॉ. मान सिंह वर्मा से पूछताछ कर अभिलेख आदि देखे। उन्होंने जनरेटर व ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
पीकू वार्ड की मॉक ड्रिल के लिए स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में आए मरीजों को मनाने का प्रयास करते रहे। कोई मरीज तैयार नहीं हुआ तो वार्ड ब्वॉय विमल को राजी किया गया। एंबुलेंस से वार्ड ब्वॉय विमल को उतारकर स्ट्रेचर से पीकू वार्ड ले जाया गया। यहां उसकी कोविड जांच की गई। बेड पर लिटाकर ऑक्सीजन दी गई।