{"_id":"67509f142de4efc65904e85b","slug":"pieces-of-meat-found-in-the-house-sent-to-lab-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104691-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मकान में मिले मांस के टुकड़े, लैब में भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मकान में मिले मांस के टुकड़े, लैब में भेजे गए
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक मकान में प्रतिबंधित मांस होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। मकान पूरी तरह खाली था। उसमें दो मांस के टुकड़े बरामद हुए। जिला पशु चिकित्साधिकारी ने दोनों नमूने लेकर मथुरा प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कादरीगेट थाने के गांव अमेठी जदीद में प्रतिबंधित मांस का धंधा होने की सूचना पर पुलिस ने अंसार उर्फ बन्ने के मकान में बुधवार दोपहर दो बजे छापा मारा। मकान में बाहर से कुंडी लगी थी। घर में महिलाओं के होने की आशंका को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया गया।
सूचना पर जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सहायक विवेक कुमार भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस मकान में प्रवेश हुई। मकान पूरी तरह से खाली मिला। उसमें मांस काटने वाला लकड़़ी का गड्डा रखा था। इसके अलावा कमरे में दो मांस के टुकड़े पड़े मिले।
विज्ञापन
जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट मथुरा लैब से करीब एक महीने बाद आएगी। फिलहाल मांस देखकर यह नहीं बताया जा सकता है कि किसका है। पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि 112 को सूचना दी गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए कार्रवाई की गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।