फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pickup hits school bus, five injured

Farrukhabad News: स्कूल बस में पिकअप ने मारी टक्कर, पांच घायल

Thu, 25 Apr 2024 04:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Pickup hits school bus, five injured
माेहम्मदाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर पिकअप ने स्कूल बस में टक्कर मार दी। पिकअप में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, बस में सवार बच्चों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

कस्बा स्थित सेंट पीटर्स स्कूल की बस बुधवार को 25 छात्र-छात्राओं को घर छोड़ने जा रही थी। लगभग दो बजे चालक ने गांव अलावलपुर मोड़ पर बस रोकी। उसी दौरान बेवर की ओर से आ रही पिकअप ने बस में सीधी टक्कर मार दी। पिकअप में सवार संजय त्रिवेदी, छोटू, अभिषेक, अश्वनी, अनूप घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां संजय त्रिवेदी, अभिषेक व छोटू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

संजय त्रिवेदी की बेवर में टेंट की दुकान है। वह मुरहास कन्हैया से टेंट का सामान वापस लेने आ रहे थे। बस में सवार स्कूली बच्चों के मामूली चोटें आईं। उनकाे प्राथमिक उपचार करवाकर घर भेज दिया गया। स्कूल के प्रबंधक रावेंद्र सिंह ने बताया कि अलावलपुर मोड़ पर चालक ने बस मोड़ कर खड़ी की। उसी दौरान पिकअप ने बस में टक्कर मार दी। बच्चों को हलकी फुल्की खरोंच लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed