फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pickup driver and Raasleela operator die due to truck collision

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक व रासलीला संचालक की मौत

Mon, 28 Oct 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver and Raasleela operator die due to truck collision
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर राजेपुर के जमापुर मोड़ पर तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इससे चालक व वृंदावन के रासलीला संचालक की मौत हो गई। रासलीला के 13 अन्य कलाकार घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायल रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन

हरदोई के सवायजपुर स्थित एक आश्रम में रासलीला कार्यक्रम करने के बाद कलाकार पिकअप से वृंदावन जाने के लिए फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन आ रहे थे। रात करीब ढाई बजे पिकअप राजेपुर थाने के जमापुर मोड़ पहुंची, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे पिकअप खाई में पलट गई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कई एंबुलेंस से गंभीर घायलों को सबसे पहले लोहिया अस्पताल भेजा। यहां चालक सवायजपुर थानेे के गांव साब्दीपुर निवासी पंकज सिंह (38) को मृत घोषित कर दिया। करीब पौन घंटे इलाज चलने के बाद रासलीला कमेटी संचालक मथुरा के वृंदावन थाने के गांव महरौली निवासी ओमप्रकाश (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अतुल (25), तेजपाल (22), तेजपाल की पुत्री सृष्टि (6), विष्णु (4) पुत्र विजेंद्र, गौरव (8) पुत्र नेमी, पवन (35), रोहिताश (38), चंदन (45), राजेश्वर (45), गोविंद (27), गांव गुंजारा निवासी भूदी (30), राजस्थान के भरतपुर निवासी सोनू (30), मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी अनिरुद्ध (17) घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर अतुल व सोनू को रेफर कर दिया गया।

सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने घायलों का इलाज कराया। चालक पांच भाइयों में बड़ा था। वह पिकअप खुद चलाता था। छोटे भाई विपिन, अरुण, विनय व छोटू, पत्नी वंदना, मां बिट्टी देवी, पुत्री प्रिया और पुत्र कृष्णा आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed