फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Photos of senior leaders missing from hoardings; murmurs within the organization.

Farrukhabad News: होर्डिंग से बड़े नेताओं की फोटो गायब, संगठन में कानाफूसी

Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Photos of senior leaders missing from hoardings; murmurs within the organization.
फर्रुखाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए शहर में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम फारूकी ने कई होर्डिंग व कटआउट लगवाए हैं। लेकिन इसमें जिला संगठन के साथ शीर्ष नेतृत्व भी गायब है। जन्मदिन पर बुधवार को बीबीगंज गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी है।
विज्ञापन

शमसाबाद नगर पंचायत की अध्यक्ष जोया शाह के पति पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने आवेदन किया है। इसी के बाद से वह चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। एक जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को खास बनाने की मंशा से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की। भीड़ जुटाने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में चौराहों, तिराहों पर होर्डिंग, कटआउट लगाए गए हैं। खास लोगों को बुलाने के लिए कार्ड भेजा जा रहा है। मगर होर्डिंग, कटआउट और कार्ड को देख संगठन के अंदर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि होर्डिंग में सिर्फ दो ही फोटो लगा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा और दूसरी तरफ नदीम अहमद फारूकी ने अपना छोटा फोटो लगाया है। सबसे अहम प्रो. रामगोपाल यादव से लेकर प्रदेश अध्यक्ष को भी स्थान नहीं दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा से भी दूरी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष में ही राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला सहित हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाहित हैं। उनका जन्मदिन है, इसीलिए बड़ा फोटो लगाया गया है। फिर किसी अन्य का फोटो लगाना उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को उन्होंने खुद आमंत्रित किया है। उनकी अनुमति भी मिली है। कार्यक्रम पूरे जिले में हो रहे हैं, लिहाजा जो आ सकेगा, उसका स्वागत है।


------------------
जिलाध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को बड़े स्तर पर मनाने के लिए सभी अनुषांगिक संगठनों को जिम्मेदारी दी है। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव को सिरोली के एसआर गेस्ट हाउस, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव हाजी अहमद अंसारी को खटकपुरा सिद्दीकी में आम वाली मस्जिद, अधिवक्ता सभा के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. धीरज यादव को रोहिला चौराहा, प्रदेश सचिव सर्वेश आंबेडकर को अचरा खलवारा कोल्ड स्टोर में, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया को कायमगंज बाईपास गेस्ट हाउस, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा को अमृतपुर, डॉ. जेपी सिंह वर्मा को भोजपुर के बझेरा मलिक पट्टी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत को भोजपुर के ऊगरपुर गोंडा में सदस्यता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed