फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Petition against two including Lekhpal in fraud

Farrukhabad News: धोखाधड़ी में लेखपाल सहित दो के खिलाफ याचिका

Fri, 04 Aug 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Petition against two including Lekhpal in fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। धोखाधड़ी के मामले में लेखपाल सहित दो लोगों के खिलाफ पीड़ित ने कोर्ट में याचिका दायर की है। पीड़ित ने थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से आख्या मांगी है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवारी राजेंद्र ने लेखपाल अजीत मिश्रा व गांव के संतोष शुक्ला के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया कि पड़ोसी नवीदार से आबादी की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट के यहां इस संबंध में दायर मुकदमे में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को अपने-अपने हिस्से की जमीन प्रयोग में लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

लेखपाल अजीत मिश्रा ने अभिलेखों में हेराफेरी कर आबादी की भूमि को संतोष शुक्ला के नाम पर दर्ज करवा दिया। विरोध करने के बाद भी अजीत मिश्रा ने कोई सुनवाई नहीं की थी। इस मामले में थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई, लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस मामले में कंपिल पुलिस आख्या मांगी है। वकील दीपक द्विवेदी ने दलीलें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed