{"_id":"636a9e6cd5af9d6bba5e2e62","slug":"petition-against-five-in-attempted-kidnapping-farrukhabad-news-knp727293136","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के अपहरण के प्रयास में पांच के खिलाफ याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के अपहरण के प्रयास में पांच के खिलाफ याचिका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। व्यापारी के अपहरण के प्रयास में पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने फतेहगढ़ कोतवाल से 14 नवंबर तक इस संबंध में आख्या कोर्ट में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला घमंडी कूंचा निवासी मोबाइल दुकानदार सोमिल अग्रवाल ने सीजेएम कोर्ट में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया लैन निवासी दीपू कनौजिया व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें आरोप लगाया कि चार सितंबर को व्यवसायिक काम से सेंट्रल जेल चौराहे से बाइक से जिला जेल चौराहे की ओर जा रहा था।
तभी पीछे से एक वैन आई और उसमें चेहरा ढके पांच लोग उतरे। यह लोग सोमिल को पकड़कर वैन में बैठाने लगे और हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की बात कह रहे थे।
इसमें दीपू कनौजिया को सोमिल ने पहचान लिया। तभी वहां से ई-रिक्शा गुजरा। उसमें बैठी सवारियों ने लोगों को ललकारा।
दीपू व चार अज्ञात लोगों ने सोमिल को धक्का देकर पीठ पर चाकू मार दिया। लोहिया अस्पताल में सोमिल ने मेडिकल कराया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।