{"_id":"642f134a9e54810edc0cf204","slug":"petition-against-co-city-kotwal-and-inspector-farrukhabad-news-c-12-1-166472-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीओ सिटी, कोतवाल व दरोगा के खिलाफ याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीओ सिटी, कोतवाल व दरोगा के खिलाफ याचिका
Fri, 07 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखबाद। अपहरण की झूठी घटना में साजिशकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने व फर्जी आख्या भेजने में पीड़ित ने सीओ सिटी, कोतवाल व दरोगा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने 12 अप्रैल तक इस मामले में आख्या भेजने के आदेेश दिए है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सुधीर दिवाकर ने सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ सचिन कुमार सिंह, दरोगा सुरजीत कुमार सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की। आरोप लगाया कि नाबालिग बच्चे के अपहरण की झूठी घटना के मामले में साजिशकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी, एएसपी व कोतवाल को 26 जूूलाई 2022 से कई बार प्रार्थना पत्र दिया।
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 21 फरवरी को जनसूचना के माध्यम से घटना में हुई जांच की रिपोर्ट मांगी। सीओ सिटी के आदेश प दरोगा सुरजीत ने 13 मार्च को जांच रिपोर्ट भेज दी। भेजी गई रिपोर्ट गलत है। इसमें लोक सेवकों पर कर्तव्य का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। सीजेएम ने फतेहगढ़ कोतवाल को 12 अप्रैल तक इस प्रकरण में आख्या देने के आदेश दिए है।