फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Petition against 14 including Kannauj Kotwal in fake encounter

Farrukhabad News: फर्जी मुठभेड़ में कन्नौज कोतवाल सहित 14 के खिलाफ याचिका

Mon, 03 Jul 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Petition against 14 including Kannauj Kotwal in fake encounter
- जिला जेल के सीसीटीवी फुटेज में पकड़कर ले जाने के फुटेज का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। फर्जी मुठभेड़ में कन्नौज सदर कोतवाल सहित 14 लोगों के खिलाफ कोर्ट में महिला ने अदालत में अर्जी दायर की है। इसमें जिला जेल फतेहगढ़ में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज होने का दावा भी किया है। कोर्ट ने इस मामले में फतेहगढ़ कोतवाल से आख्या मांगी है।
जनपद कन्नौज कोतवाली सदर गांव हीरापुरवा निवासी अनीता ने सीजेएम कोर्ट में कन्नौज सदर कोतवाल अजय कुमार अवस्थी, दरोगा राकेश कुमार, दीपक कुमार, राजेश प्रताप सिंह, रोहित सिंह, सिपाही राजू, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, शिवशंकर शुक्ला, उपदेश कुमार, विवेक, जिला जेल के जेलर अखिलेश कुमार के खिलाफ अर्जी दायर की है। इसमें बताया कि पुत्र विनोद राजपूत व देवर का पुत्र दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ हत्या का मुकदमा कन्नौज सदर कोतवाली में दर्ज हुआ था। दोनों मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुत्र व भतीजे को आत्मसमर्पण के लिए ट्रेन से 27 जून को कन्नौज ला रही थी।
विज्ञापन

खुदागंज के पास मजिस्ट्रेट चेकिंग में पुत्र विनोद व भतीजा दीपक बिना टिकट के पकड़ गए। दोनों को जिला जेल फतेहगढ़ भेज दिया गया। 28 जून को कन्नौज कोतवाल अजय अवस्थी सहित सभी लोग जिला जेल से पुत्र व भतीजे को बलपूर्वक निर्धारित समय से पहले पकड़कर अपने साथ ले गए। दोनों के पैर में गोली मारकर फर्जी एनकाउंटर दिखा दिया। पुत्र व भतीजे को पकड़कर ले जाने के फुटेज जिला जेल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। इस मामले में फतेहगढ़ कोतवाली व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद कोतवाल फतेहगढ़ से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed