फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Perturbations dominated the first day of seminary board exam

मदरसा बोर्ड परीक्षा में पहले दिन हावी रही अव्यवस्थाएं

Wed, 15 Apr 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 15 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Perturbations dominated the first day of seminary board exam
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन अव्यवस्थाएं हावी रहीं। प्रथम पाली में सुबह 8 से 11 बजे तक कक्षा मुंशी व मौलवी तथा दूसरी पाली में आलिम, अरबी व आलिम फारसी विषयों की 2 से 5 बजे तक परीक्षा हुई। प्रवेश पत्रों में खामियों के चलते परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र न मिलने पर बैरंग कर दिया गया। शहर के मदरसा महमूदिया कनीजिया में मुंशी मौलवी कक्षा के 10 छात्र गैरहाजिर रहे। नकल के चलते सीटिंग प्लान फेल रहा।
विज्ञापन


जिले के 16 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं। प्रथम पाली में मुंशी, मौलवी कक्षाओं की परीक्षाएं कराई गईं। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि  बोर्ड के आनलाइन प्रवेश पत्रों में नाम किसी का और फोटो किसी और अंकित दिया गया। इससे परीक्षार्थियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। शहनाज बानो, फरहनाज ने फोटो बदल जाने की शिकायत की। मदरसा जामे उन्नूर की छात्रा शबनम का प्रवेश पत्र नहीं मिला, जिससे उसे मायूस होकर लौटना पड़ा। मदरसा महमूदिया कनीजिया
विज्ञापन


में मदरसा शमसुल उलूम और मदरसा जामे उन्नूर समेत तीन मदरसों का केंद्र बनाया गया। इसमें 214 छात्र व छात्राएं मुंशी व मौलवी कक्षाओं में पंजीकृत थे। इनमें से 10 ने परीक्षा छोड़ दी। आलिम व कामिल की परीक्षाओं में सभी 54 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। छात्र-छात्राएं प्रश्नपत्र हल करने को लिखी गई कापियों का एक-दूसरे से आदान-प्रदान करते रहे। गाइड का भी
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोकटोक सहारा लिया गया। इसके चलते सीटिंग प्लान व्यवस्था धड़ाम नजर आई। मदरसा महमूदिया कनीजिया के प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली खां ने बताया कि मदरसा जामे उन्नूर के पंजीकृत छात्रों के लिए अचानक उनके मदरसे को केंद्र बनाया गया। कहा कि प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी रही, हालांकि समय रहते सुधार कर लिया गया। जिनके प्रवेश पत्र नहीं मिले उन्हें वापस किया गया।


प्रबंधकों के बीच हुई हाथापाई,  लिखाई एनसीआर
कमालगंज में मदरसा अफीदन यारूल उलूम मोहनपुर दीनारपुर में चल रही परीक्षा में फैज-ए-आम गुल मोहम्मद एजूकेशन सेंटर के 30 बच्चों से कापियां लेने की जानकारी पर दोनों के प्रबंधकों में जमकर नोकझोंक हुई। यही नहीं समाज कल्याण अधिकारी के सामने ही हाथापाई भी हो गई। एक प्रबंधक ने दूसरे पर एनसीआर दर्ज कराई है। विवाद के चलते एक घंटे देरी से परीक्षा शुरू हो सकी।

मदरसा, दीनारपुर में बुधवार को सुबह की पाली में बियानत सुन्नी की परीक्षा थी। यहां इसी गांव के मदरसा फैज-ए-आम गुल मोहम्मद एजूकेशन सेंटर के 30 बच्चों का केंद्र पड़ा था। इन 30 बच्चों को कापियां दे दी गईं। पांच मिनट बाद मदरसा अफीदन यारूल उलूम के प्रबंधक असद खां ने उनसे यह कहते हुए कापियां ले लीं कि उनका सेंटर उनके मदरसे पर नहीं है। इन बच्चों ने इसकी जानकारी अपने मदरसे के प्रबंधक सिराजुल आफाक मुन्ना को दी। मुन्ना ने इसकी जानकारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी छोटेलाल को दी। कुछ देर बाद प्रबंधक और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मदरसा अफीदन यारूल

उलूम सेंटर पहुंचे। यहां पर दोनों प्रबंधकों के बीच विवाद के साथ ही हाथापाई शुरू हो गई।  सिराजुल आफाक मुन्ना ने असद खां निवासी राजेपुर सरायमेंदा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने सिराजुल आफाक मुन्ना को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। मामले की शिकायत सिराजुल आफाक मुन्ना ने डीएम से भी की। उधर, प्रबंधक असद खां के बेटे मोहम्मद रिजवान ने बताया कि फैज-ए-आम गुल मोहम्मद एजूकेशन सेंटर के बच्चों की परीक्षा उनके केंद्र में होने की

जानकारी नहीं थी। सिराजुल आफाक मुन्ना ने सेंटर पर आते ही अभद्रता की।
विवाद शांत होने के बाद करीब 9 बजे फैज-ए-आम गुल मोहम्मद एजूकेशन सेंटर के 30 बच्चों को दोबारा कापियां दी गईं लेकिन इनसे 11 बजे ही कापियां जमा करवा ली गईं। बच्चों का कहना था कि एक घंटे देरी से कापियां दी थीं एक घंटे बाद 12 बजे कापियां जमा करवाई जातीं। 11 बजे कापियां जमा होने से उनके आधे प्रश्न छूट गए। इससे उनके नंबर भी कम आएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि दोबारा से उनकी परीक्षा करवाई जाए।

मदरसा बोर्ड को भेजी शिकायत
फैज-ए-आम गुल मोहम्मद एजूकेशन सेंटर के प्रबंधक सिराजुल आफाक मुन्ना ने मदरसा बोर्ड लखनऊ को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि मदरसा अफदीन यारूल उलूम मोहनपुर दीनारपुर के प्रबंधक असद खां ने अपने बेटे कौनेंद्र रजा को केंद्र व्यवस्थापक बनाया है, जो शासनादेश के विपरीत है।


50 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा
मदरसा अफीदन यारूल उलूम मोहनपुर दीनारपुर में बुधवार को सुबह की पाली में बियानत सुन्नी की परीक्षा थी। परीक्षा में 250 बच्चों को परीक्षा देना थी। लेकिन 200 बच्चे ही परीक्षा देने के लिए आए। छह कमरों में बच्चे परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के दौरान काफी अव्यवस्था रही। बच्चे झुंड बनाकर परीक्षा दे रहे थे। कोई सचल दल छापेमारी करने भी नहीं आया। इसके चलते बच्चों ने जमकर नकल भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed