{"_id":"6368018d4bce3955554a5fcb","slug":"people-upset-with-the-mess-burnt-the-effigy-of-the-municipality-farrukhabad-news-knp7269421152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से खफा लोगों ने पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से खफा लोगों ने पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बजरिया में नालियों की सफाई और कूड़े के ढेर से परेशान लोगों ने पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका। कहा कि उन्हें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता मोहन सिंह की अगुवाई में मोहल्ले के लोग बजरिया ट्रांसफार्मर के पास रविवार सुबह पहुंचे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का पुतला फूंका। मोहन सिंह ने कहा कि नालियों की महीनों सफाई नहीं की जाती है। कोई कर्मचारी सुनता नहीं है। जिम्मेदार पालिकाध्यक्ष के यहां भी कोई सुनवाई नहीं होती।
चुनाव के बाद जनता से समस्या पूछने की जरूरत नहीं समझी गई। कहा कि जल्दी हमारे यहां की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो पालिकाध्यक्ष के आवास का घेराव होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर गौतम दुबे, राहुल, अनुज, शिशि, इकरार खान, दीपक, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।