फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People suffering from Tehsil road jam

तहसील रोड के जाम से जनता बेहाल

Fri, 21 Aug 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 21 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
People suffering from Tehsil road jam
कायमगंज तहसील, मुंसिफ कोर्ट और उसके सामने सरकारी अस्पताल के अलावा एक
विज्ञापन
इंटर कालेज के पास संकरी सड़क पर जाम से लोगों का पैदल चलना मुहाल हो गया है। यहां खड़े ठेलों से घंटों जाम की नौबत रहती है। इससे सीएचसी आने वाले मरीजों और स्कूली बच्चों को परेशान होना पड़ता है। पास ही स्थित पुलिस चौकी के सिपाही जाम खुलवाने की जहमत नहीं

उठाते हैं।  फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर तहसील, सरकारी अस्पताल, प्रधान डाकघर, मुंसिफ कोर्ट और एक इंटर कालेज के स्थित होने के कारण सारे दिन इस मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। स्कूल की छुट्टी होने पर छात्रों का हुजूम साइकिलों से और पैदल निकल पड़ता है। मुंसिफ कोर्ट के बाहर वादकारियों की आड़ी तिरछी खड़ी साइकिलों और बाइकों के

अलावा चाट पकौड़ी, सब्जी के ठेले और तहसील के सामने स्टांप वेंडरों के खोखे इस सड़क को और भी संकरा कर देते हैं। इससे सारे दिन यहां जाम लगता है। तहसील के बगल में कस्बा पुलिस चौकी है । यहां  तैनात सिपाही जाम खुलवाने की जहमत नहीं उठाते हैं। जाम में कई बार अस्पताल में मरीज लेकर आने वाली एंबुलेंस को भी घंटों फंसे रहना पड़ता है। भीषण गर्मी में जाम

की समस्या से लोग आजिज आ गए हैं। लोग कई बार उच्चाधिकारियों से इस जाम से निजात दिलाए जाने की लोग मांग कर चुके हैं। इस समस्या का समाधान न तो नगर पालिका और न प्रशासनिक अधिकारियों को सूझ रहा है। परेशान हाल लोगों ने फिर से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed