{"_id":"659c411e9971f6fb1c09e8f7","slug":"people-shivered-due-to-fog-and-cold-wave-attitude-of-the-sun-became-lax-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-7078-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोहरे व शीतलहर से ठिठुरे लोग, ढीले पड़े सूरज के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोहरे व शीतलहर से ठिठुरे लोग, ढीले पड़े सूरज के तेवर
विज्ञापन
कायमगंज। सुबह-शाम कोहरे और शीतलहर के चलने से ठंड का सितम जारी रहा। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन सर्द हवाओं ने उसके भी तेवर ढीले कर दिए। शाम होते ही गलन फिर शबाब पर जा पहुंची। लोग अलाव से अपने को गर्म करते रहे। ठंड ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला।
रविवार रात कोहरा छाए रहने से 10 मीटर के आगे की कोई वस्तु दिखाई नहीं दे रही थी। सवारी वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। सुबह होते-होते कोहरे के तेवर कम नहीं हुए। शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले। ठंड के चलते जो भी लोग सड़क पर नजर आए वे जगह-जगह अलाव तलाशते दिखे। भोर में चलने वाले सवारी वाहनों के संचालन पर असर पड़ने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहने से रिक्शा, ठेला, खोमचा वाले तथा फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वालों की स्थिति बदतर हो गई है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले शाम होने से पहले ही दुकान बंद करने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं। सीएचसी व तहसील में जरूरी काम से आने वाले लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर बाद निकली धूप ठंड के आगे बेअसर रही। शाम होते होते सर्दी के तेवर बढ़ते चले गए।