फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People of 62 villages yearned for electricity for 25 hours.

Farrukhabad News: 25 घंटे बिजली के लिए तरसे 62 गांव के लोग

Wed, 26 Jun 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
People of 62 villages yearned for electricity for 25 hours.
मोहम्मदाबाद। विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही मोहम्मदाबाद क्षेत्र के वाशिंदों पर भारी पड़ी। मंगलवार को आंधी से टूटे खंभों के देरी से आने से लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे। देर से पोल लगाने से 62 गांवों की आपूर्ति 25 घंटे तक बाधित रही। इससे लोग पेयजल के लिए भी परेशान रहे।
विज्ञापन


नीम करोरी बिजलीघर से नाहरैया उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इस उपकेंद्र से लगभग 62 गांव जुड़े हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे आंधी व पानी से नीम करोरी बिजली सब स्टेशन से जाने वाली 33 हजार केवी लाइन पर संकिसा रोड पर बबूल का पेड़ गिर गया था। इसके कारण बिजली के 10 पोल टूट गए थे। इससे नाहरैया उपकेंद्र बंद कर दिया गया, जिससे 62 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। संख्या में कम विभागीय लाइनमैन होने के चलते कछुआ गति से कार्य होता रहा। ठेकेदार ने मौके पर देर शाम तक पोल पहुंचाए। इसके चलते पोल गड़ाने का कार्य देरी से शुरू हो सका। रात में अंधेरा होने के चलते पोल बदलने में दिक्कत आई। रात में काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार भोर से फिर काम शुरू हुआ। दोपहर करीब एक बजे पोल बदलकर नाहरैया उपकेंद्र को चालू किया गया। 25 घंटे तक बिजली न आने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में दिक्कत उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल की हुई। गांव में लोगों के घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं। बिजली न होने के कारण लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
लोग हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर हुए। उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोगों ने पेड़ की छांव में शरण ली। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पोल देरी से पहुंचने के कारण बदलने में समय लगा।
----------


फोटो- 11,
दो दिन बाद भी नहीं बदला गया अलेपुर का फुंका ट्रांसफार्मर
शमशाबाद। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ब्लॉक शमसाबाद के गांव अलेपुर में दो दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं।
अलेपुर में 25 केवीए ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह फुंक गया था। ग्रामीणों ने स्थानीय जेई को मामले की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलवाना मुनासिब नहीं समझा। मंगलवार को भी जेई से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण सोहेल, रवि कुमार, मुकेश, अब्दुल सत्तार, मास्टर मसूद व श्याम बाबू आदि ने बताया कि आए दिन गांव में लगे ट्रांसफार्मर फुंकते रहते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जेई को ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने की भी मांग की। जेई अनिल गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। (संवाद)




छह घंटे 20 गांवों की बिजली आपूर्ति रही बंद
अमृतपुर। पेड़ों की छंटाई किए जाने के कारण मंगलवार को तहसील फीडर से जुड़े 20 गांवों की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक गुल रही। तहसील फीडर से गुजरी 33 हजार केवी लाइन पर पेड़ की डालों को मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे लाइनमैनों ने काटना शुरू किया। सायं 4:30 बजे डालें काटकर तहसील क्षेत्र के फीडर से आपूर्ति चालू कर दी गई। डालें काटे जाने के दौरान जेई होरीलाल भी मौजूद रहे। एसडीओ सुजीत गुप्ता ने बताया कि पेड़ की डालें काटे जाने से तहसील क्षेत्र फीडर करीब छह घंटे तक बंद रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed