{"_id":"5ff34d058ebc3e3eac38ff8f","slug":"people-flocked-to-get-anti-rabies-vaccine-farrukhabad-news-knp603986547","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने को लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने को लगी भीड़
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने को लगी लाइन।
- फोटो : FARRUKHABAD
एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने उमड़े लोग
फर्रुखाबाद। एक सप्ताह बाद आई एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की लोहिया अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। इंजेक्शन रूम में लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी बंद होने तक करीब 150 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में फिलहाल मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं है, मगर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। बीते सप्ताह वैक्सीन खत्म होने के बाद से लोग परेशान थे। रविवार से दोबारा शुरुआत होने पर सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचे।
दोपहर दो बजे तक एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए ओपीडी में करीब 150 लोगों ने पर्चे बनवाए। प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। हर जरूरतमंद को इंजेक्शन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगाने का डेमो आज
डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया, मंगलवार सुबह 10 बजे अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने का डेमो किया जाएगा। इसमें शामिल की गई टीम को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।