फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People are disturbed by dirt and mud on the paved road

पक्की सड़क पर गंदगी व कीचड़ से लोग परेशान

Sun, 29 Nov 2020 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
People are disturbed by dirt and mud on the paved road
रजीपुर में पक्की सड़क पर भरी गंदगी व कीचड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। कानपुर मार्ग स्थित रजीपुर में मंदिर के पास से गुजरने वाली पक्की सड़क पर गंदगी और कीचड़ से लोग परेशान हैं। जिस स्थान पर सड़क में कीचड़ भरा रहता है, वहां दोनों ओर आबादी है। श्रृंगीरामपुर व संयोगिता मार्ग जाने वाले इस सड़क को बाईपास के रूप में प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

कमालगंज की ओर से जाने पर रजीपुर से पहले मंदिर के पास से निकली सड़क श्रृंगीरामपुर व संयोगिता मार्ग पर निकलती है। इस सड़क के दोनों ओर मकान बने हैं।
मकानों की नालियों से सड़क किनारे की नालियों में आने वाला पानी दो स्थानों पर सड़क पर ही भर जाता है। इससे सड़क पर कीचड़ हो जाता है। सड़क के दोनों ओर रहने वाली आबादी को गंदगी व कीचड़ से मुसीबत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

छोटे बच्चों के पैर फिसल जाते हैं। कुछ गालियां भी इस सड़क से मिलती हैं। गली में रहने वाले भी परेशानी उठा रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि नालियों की सफाई रोज नहीं होती है। बरसात के दिनों में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी बड़े हिस्से में नाली का पानी भर जाता है। वाहन निकालने पर गंदा पानी लोगों के ऊपर गिरता है। संयोगिता मार्ग जाने के लिए बाईपास के रूप में यह सड़क उपयोगी है। लेकिन सड़क पर नालियों का पानी भरने से लोग परेशान हो रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल का कहना है कि जिला पंचायत से सड़क नीची बनाई गई। इससे समस्या है। नालियों की नियमित सफाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed