{"_id":"618d57785c5aea493f021c27","slug":"pcf-district-manager-suspended-for-black-marketing-of-fertilizers-farrukhabad-news-knp6633835178","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की कालाबाजारी में पीसीएफ जिला प्रबंधक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की कालाबाजारी में पीसीएफ जिला प्रबंधक निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद की कालाबाजारी करने के आरोप में पीसीएफ जिला प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि उनके खिलाफ गत माह रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
पीसीएफ गोदाम से 18 अक्तूबर को 470 बोरी डीएपी भरकर जा रहे ट्रक को एसडीएम ने सेंट्रल जेल चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर पकड़ा था। ट्रक का चालक पीसीएफ गोदाम के चालान भी नहीं दिखा पाया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ.राकेश कुमार ने कालाबाजारी के मामले में पीसीएफ जिला प्रबंधक मोहित गुप्ता सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरी ओर भाजपा नेता वीके गंगवार ने पीसीएफ जिला प्रबंधक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शिकायत की थी।
इस मामले में पीसीएफ के एमडी मासूम अली सरवर ने जिला प्रबंधक मोहित गुप्ता को निलंबित कर दिया है। कार्यालय के एकाउंटेंट राजेश कुमार को प्रबंधक का प्रभार दिया गया। राजेश कुमार ने बताया कि जिला प्रबंधक मोहित गुप्ता को गोदाम में भंडारण के बावजूद समितियों पर समय से खाद न भेजने और कालाबाजारी के आरोप में निलंबित किया गया है। इस संबंध में मेल पर आदेश प्राप्त हो गया है।