फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paying 16.60 lakh bypassing the rules

Farrukhabad News: नियमों को दरकिनार कर किया 16.60 लाख का भुगतान

Tue, 11 Jul 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Paying 16.60 lakh bypassing the rules
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाॅक की याकूतगंज गोशाला में बायोगैस प्लांट का मनमाने तरीके से निर्माण कराकर बिना मूल्यांकन पुस्तिका के ही 16.60 लाख का भुगतान कर दिया गया। सीडीओ सचिव को नोटिस जारी कर तीन दिन में साक्ष्यों सहित जवाब मांगा है।
विज्ञापन


गोशाला में सुविधाएं बढ़ाने के साथ हर समय बिजली की उपलब्धता के लिए शासन की ओर से गोबर धन वेस्ट टू वेल्थ योजना के तहत बायोगैस प्लांट लगाए जा रहे हैं। जनपद में सबसे पहले याकूतगंज गोशाला में बायोगैस प्लांट का निर्माण कराया गया। गत वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले सचिव ने औरैया की फर्म को 16.60 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। खास बात तो यह है कि वित्तीय नियमों को दरकिनार करते हुए बिना मूल्यांकन पुस्तिका के ही इतनी बड़ी धनराशि खर्च कर दी गई। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने जून में बीडीओ बढ़पुर बलराम, एडीओ सत्यनारायण सिंह व कंसल्टिंग इंजीनियर सचिन राजपूत की कमेटी गठित कर जांच कराई। बीडीओ ने सौंपी जांच रिपोर्ट में कहा कि प्लांट का मानकों को ताख पर रखकर निर्माण कराया गया। भुगतान पत्रावली में मूल्यांकन पुस्तिका(एमबी) भी नहीं दिखाई गई। भुगतान से पूर्व वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी नहीं ली गई है। इससे भुगतान में वित्तीय नियमों का खुला उल्लंघन है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सचिव लक्ष्मी लता गौतम को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि बीडीओ के माध्यम से नोटिस भेजा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed