फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   paudh ropan

हरियाली के लिए जगह-जगह लगाए पौधे

Mon, 06 Jul 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
paudh ropan
पौध रोपण करते विधायक अमर सिंह खटिक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रविवार को जिले में कई स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम हुए। वहीं सरकारी विभागों की तरफ से 31 लाख 19 हजार 216 पौधे लगाने का दावा किया। शासन ने जिले को 28 लाख 36 हजार 910 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। रविवार को हुए कार्यक्रम में 15 विभागों की सहभागिता थी।
विज्ञापन

राजेपुर क्षेत्र के गांव सबलपुर में प्रदेश के राजस्व परिषद सदस्य व जिले के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएफओ पीके उपाध्याय व अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप के साथ पौधे लगाकर पंचवटी की स्थापना की। नोडल अधिकारी ने गांव पिथनापुर में भी पौधरोपण करने के साथ पौधों को सुरक्षित रखने के लिए बीडीओ को सिंचाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कायमगंज मार्ग पर वन विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर पांच किमी में पौधे लगाकर बनाई गई ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पौधारोपण महाभियान के तहत प्रशासन ने जिले में 28 लाख 36 हजार 910 के लक्ष्य के सापेक्ष 31 लाख 19 हजार 216 पौधे लगाने का दावा किया गया है। इसके अलावा जीजीआईसी फतेहगढ़ में डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकिसा प्रतिनिधि के अनुसार भदंत विजय सोम इंटर कॉलेज परिसर में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी की पत्नी मंजू सिंह व सीडीओ की पत्नी उपाध्यक्ष डॉ. उषा पैंसिया ने पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मास्क वितरण के साथ कोरोना वारियर्स सम्मानित किए गए। सदस्य डॉ.रजनी सरीन एडीपीआरओ किरन वर्मा, प्रियंका असेरी, शालिनी आदि ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शमसाबाद में कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, पीडी राजमणि वर्मा ने पौधारोपण किया।

नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिले के सभी सात ब्लाकों की 600 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया गया। युवाओं ने पौधारोपण के महाभियान में हिस्सा लिया। नमामि गंगे की परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि युवाओं ने एक दिन में 30 हजार पौधे रोपित करने के साथ ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। लोकेश कुमार ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान शोभा, नेमा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed