{"_id":"68fd18d494ec23829d04082b","slug":"patriotic-fervor-seen-in-shauryaveer-run-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131791-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शौर्यवीर रन में दिखा देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शौर्यवीर रन में दिखा देशभक्ति का जोश
Sun, 26 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो-29, शौर्यवीर रन में शामिल जवान। संवाद
फर्रुखाबाद। भारतीय इन्फैंट्री की वीरता को नमन करते हुए शनिवार को राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में शौर्यवीर रन 2025 का आयोजन करियप्पा मैदान में किया गया। इसमें देशभक्ति का जोश दिखा।
राजूपत रेजीमेंट सेंटर के डिप्टी कमांडेट कर्नल रोहित पंत ने 10 किमी रन, जबकि ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने पांच किमी और तीन किमी वॉकाथन को झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, देशभक्ति और इन्फैंट्री के साहस की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर अनुपमा डिसूज़ा और सेंटर कमांडेट ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने विजेताओं को सम्मानित किया।