फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patients wandering for treatment in Arogya Mela

आरोग्य मेला में इलाज को भटके मरीज

Mon, 06 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Patients wandering for treatment in Arogya Mela
भोलेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने को खड़ी महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। संविदा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का असर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में भी देखने को मिला। फार्मासिस्ट के भी नहीं पहुंचे। ज्यादातर अस्पतालों में एएनएम ने मरीजों को देखा।
विज्ञापन

शहर के चार और ग्रामीण क्षेत्र के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। ज्यादातर स्थायी भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टर व कर्मचारियों हड़ताल पर हैं। फार्मासिस्टों भी नहीं पहुंचे। स्थायी एएनएम ने मरीजों को देखकर दवाएं दीं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा ने बताया कि स्थायी डॉक्टर काम की व्यस्तता के चलते मेले में नहीं पहुंचे होंगे। फार्मासिस्टों के गायब रहने की पुष्टि आरोग्य मेलों से रिपोर्ट आने पर होगी। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 2000 लोगों का टीकाकरण किया गया है। कितने मरीजों को उपचार मिला इसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौट जाओ नहीं मिलेगी दवा
दोपहर 12.20 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलेपुर में सिविल अस्पताल लिंजीगंज की एएनएम निशा व प्रशिक्षु फार्मासिस्ट विकास राजपूत व संदेश गंगवार बैठे थे। अस्पताल में झाड़ूू भी नहीं लगी थी। नेकपुर निवासी कुसुमलता दवाई व आयुष्मान कार्ड लेने पहुंचीं। एएनएम ने उनसे कहा कि डॉक्टर व कर्मचारी नहीं आए हैं, दवाई नहीं दी जा सकती है। इससे पहले भी 5-6 मरीज लौट चुके थे। कोरोना टीकाकरण होता रहा।
साहबगंज से मायूस लौटे मरीज
शहर की पीएचसी साहबगंज में एएनएम रमा के साथ फार्मासिस्ट छात्र अंकुल व चंद्रशेखर के सहयोग से टीकाकरण किया गया। यहां भी मरीजों को न कोई देखने वाला था और न ही दवाई देने वाला। इससे दवा लेने आए मरीज मायूस होकर लौट गए।

रकाबगंज में केवल हुआ टीकाकरण
पीएचसी रकाबगंज में एएनएम साधना त्रिवेदी के साथ फार्मासिस्ट छात्र अवनी पाल व वंदना की ड्यूटी थीं। टीकाकरण भी नहीं हो पाया। हैवतपुर गढ़िया निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि बुखार आ रहा था। अस्पताल में दवा नहीं दी गई। पीएचसी नौलक्खा में किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई।
धीरपुर पीएचसी में 58 मरीजों को मिला इलाज
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव धीरपुर स्थित पीएचसी पर डॉ.राधाकृष्ण ने 58 मरीजों को देखकर दवाई दी। एएनएम पूनम राठौर ने 91 लोगों को कोरोना टीका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed