{"_id":"68fe6b250de578a6de03a8e4","slug":"patients-suffering-from-cough-and-fever-arrived-at-the-health-fair-but-could-not-be-examined-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131820-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आरोग्य मेले में खांसी-बुखार के मरीज पहुंचे, नहीं हो सकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आरोग्य मेले में खांसी-बुखार के मरीज पहुंचे, नहीं हो सकी जांच
Mon, 27 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-24, सीएचसी नवाबगंज का क्षतिग्रस्त शौचालय। संवाद
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
कई पीएचसी पर एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी, तो कहीं डॉक्टर व स्टाफ को दैनिक सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो रही हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। अधिकारियों के ध्यान न देने से व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही हैं। नगरीय पीएचसी नवदिया में भले ही डॉक्टर नियमित रूप से बैठते हैं, लेकिन यहां कई माह से एलटी की तैनाती न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। कुछ इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के भी कई पीएचसी का हाल है।
जहानगंज स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉ.कल्पना राजपूत ने 125 मरीज देखे। एलटी अमित कटियार ने 45 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विमलेश पाल ने दवाई वितरित की। एएनएम ज्योतिष्ना, स्टाफ नर्स शशि, मनोज दुबे मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में डॉ.अरिदमन सिंह ने दोपहर एक बजे तक 30 मरीज देखे। एलटी नेहा ने बुखार के 12 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट दिलीप कुमार ने दवा वितरण किया। पीएचसी चिलसरा में डॉ.नवनीत गुप्ता ने 49 मरीज देखे। एलटी लोकेंद्र ने 10 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत ने दावा दी।
विज्ञापन
-- -
आरोग्य मेले में 185 मरीज देखे
अमृतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ.गौरव वर्मा ने आरोग्य मेले में 185 मरीज देखे। इनमें सर्वाधिक बुखार के मरीज होने से एलटी पवन कुमार ने 53 मरीजों की जांच की। हालांकि कोई भी मलेरिया व डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। पीएचसी सरह में डॉ.शिशिर यादव ने 47 मरीज देखे। यहां भी बुखार के मरीज अधिक रहे। आरोग्य मेले से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नदारद रहीं।
शौचालय खस्ताहाल, पानी भी नहीं
नवाबगंज। क्षेत्र के पीएचसी खलवारा में डॉ. जसवीर सिंह, डॉ.वंदना मिश्रा ने 75 मरीज देखे। इनमें बुखार के मरीज अधिक रहे। 25 मरीजों की जांच की गई। डॉ.वंदना मिश्रा ने मरीजों को सुझाव दिया कि बदलते मौसम में खुले में न बैठें और ठंडा पानी पीने से बचें। पीएचसी पर शौचालय बदहाल स्थिति में होने से महिला मरीज व स्टाफ को दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। पेयजल व्यवस्था बदहाल होने के साथ परिसर में झाड़ियां खड़ी हैं। (संवाद)