फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patients groaning in pain for hours waiting for the doctor

ओपीडी में मरीजों की भीड़, डॉक्टर नदारद

Tue, 27 Sep 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Patients groaning in pain for hours waiting for the doctor
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधर नहीं रही हैं। सोमवार को अलग-अलग कक्षों के बाहर 50 से अधिक मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बैठे रहे। दर्द से कराहते मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं दिखा। सीएमएस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में एक दिन बचा है। बावजूद इसके लोहिया अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। ओपीडी में 11.30 बजे तक आयुष को छोड़ कोई डॉक्टर नहीं थे। 11:30 बजेे सर्जन डॉ. बहीदुल हक के कमरे में आठ मरीज बैठे थे। उनकी कुर्सी खाली पड़ी थी। इंटर्नशिप के छात्रों ने बताया कि वह ऑपरेशन रूम में गए हैं, जबकि ऑपरेशन रूम खाली था।
विज्ञापन

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय 31 मरीज देखने के बाद चले गए। आमिलपुर से आए गुड्डू ने बताया कि एक घंटे से डॉक्टर के इंतजार में हैं। 12 और मरीज डॉक्टर का इंतजार करते मिले। फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार ने 12:30 बजे तक 93 मरीजों को देखा। इसके बाद वह भी चले गए। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि वह राउंड पर हैं। ओपीडी में ड्यूटी समय पर डॉक्टरों के न बैठने से मरीजों को परेशानी हो रही है। प्रभारी सीएमएस डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बिना काम के डॉक्टर नहीं गए होंगे। वह इसकी जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें दिन भी ऑक्सीजन प्लांट बंद
अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट पांच दिन पहले खराब हो गया था। जिम्मेदारों की लापरवाही का ही नतीजा है कि सोमवार को भी उसे सही करने की जरूरत नहीं समझी गई। लिहाजा तीमारदारों को बाजार से सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed