फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Patient traveling in private ambulance rammed into tractor trolley dies

Farrukhabad News: ट्रैक्टर ट्राॅली में घुसी प्राइवेट एंबुलेंस में सवार मरीज की मौत

Tue, 17 Dec 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 17 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Patient traveling in private ambulance rammed into tractor trolley dies
कमालगंज। फतेहगढ़ से कानपुर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस बीते सोमवार आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई थी। इससे उसमें लेटा मरीज घायल हो गया था। घायल की हालत गंभीर होने के चलते लोहिया रेफर कर दिया गया था। घायल मरीज ने इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के नगला कुटरा निवासी अनार सिंह (55) सोमवार शाम सेंट्रल जेल चौराहे से बीमार पुत्र विनय कुमार (29) को प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर कानपुर जा रहे थे। एंबुलेंस में विनय की पत्नी रुबी (29), बहन छाया (28) व मामा राजकुमार (45) भी थे। सोमवार को फर्रुखाबाद-कानपुर मार्ग पर गांव शेखपुर के निकट प्राइवेट एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस सवार मरीज विनय, अनार सिंह, रूबी, छाया व मामा राजकुमार घायल हो गए थे।
विज्ञापन


राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल विनय व राजकुमार को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने देर रात लोहिया अस्पताल में विनय को मृत घोषित कर दिया। घटना से बहन छाया व पत्नी रूबी बिलखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अनार सिंह ने बताया कि विनय का भगंदर का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो 10 दिसंबर को सेंट्रल जेल के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले जा रहे थे। आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।


मंगलवार को मृतक के पिता अनार सिंह ने थाने पहुंच कर एंबुलेंस के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई गीतम सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed