{"_id":"69a5eeb75b755e5adb07dfa2","slug":"pathology-operator-hanged-himself-to-death-due-to-domestic-dispute-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-138279-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पैथोलॉजी संचालक ने गृह कलह में फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पैथोलॉजी संचालक ने गृह कलह में फंदा लगाकर जान दी
Tue, 03 Mar 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक पैथोलॉजी संचालक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने घटना की कोई सूचना मिलने से इन्कार किया है।
कस्बा फैजबाग में पैथोलॉजी चलाने वाला यह व्यक्ति क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी था। सुबह करीब 10 बजे तक उसकी पैथोलॉजी नहीं खुली तो एक डॉक्टर ने मरीज की जांच के लिए उसे फोन किया। संचालक ने 20 मिनट में आने की बात कही थी। कुछ देर बाद दोबारा फोन करने पर उसकी पत्नी ने बताया कि पति ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। घर में चीखपुकार मचने पर पास-पड़ोस के लोग पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खोलकर संचालक को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कार्रवाई के डर से परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का ढाईघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक पैथोलॉजी संचालक की पत्नी शिक्षामित्र बताई जा रही है। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना के पीछे गृह कलह को मुख्य कारण बताया जा रहा है।