फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pathology labs and clinics running quacks, notice to 10

Farrukhabad News: झोलाछाप चला रहे पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक, 10 को नोटिस

Sat, 24 Feb 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pathology labs and clinics running quacks, notice to 10
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी की सख्ती पर एसीएमओ ने शुक्रवार को अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक चलाने वाले 10 झोलाछापों को नोटिस जारी किए। चिकित्सीय अभिलेख न दिखाने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जनपद में शहर व कस्बों से लेकर गांवाें में झोलाछापों की भरमार है। वह अवैध रूप से क्लीनिक, पैथोलॉजी व नर्सिंगहोम चलाकर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने के साथ मनमाने रुपये लेकर लूट मचाए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने झोलाछापों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे स्वास्थ्य विभाग की नींद टूट गई।
विज्ञापन

झोलाछाप उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने 10 झोलाछापों को नोटिस जारी कर दिए। उन्होंने शहर के कादरीगेट चौराहा स्थित सिद्धि विनायक पैथ लैब, जमापुर चौराहा स्थित साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब, शमसाबाद स्थित इंडियन पैथोलॉजी लैब, जनता पैथोलॉजी लैब के संचालक को एक मार्च तक चिकित्सीय व पंजीयन प्रमाणपत्र के साथ स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिये। इसके अलावा राजेपुर में प्राची क्लीनिक के संचालक अनिल शाक्य, नीलकंठ पैथोलॉजी लैब संचालक राजेश यादव, विशाल क्लीनिक के संचालक जबर सिंह, नीलकंठ क्लीनिक संचालक आशा छाया के अलावा क्लीनिक चलाने वाले सत्यपाल सोमवंशी व नीलम कुशवाहा को नोटिस जारी किया। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि चिकित्सीय व पंजीयन प्रमाणपत्र के साथ संतोषजनक जवाब न मिलने पर झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed