{"_id":"6404e69342fcfe6ca40be884","slug":"passengers-upset-ac-buses-parked-in-workshop-not-on-route-farrukhabad-news-c-12-1-knp1031-111079-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: यात्री परेशान, रूट पर नहीं कार्यशाला में खड़ीं एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: यात्री परेशान, रूट पर नहीं कार्यशाला में खड़ीं एसी बसें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक के आदेश पर गाजियाबाद भेजी गईं दो एसी बसों को वापस कर दिया गया। दोनों बसें रूट पर नहीं चलने से यात्री भी सुविधा से वंचित हो रहे हैं। डिपो दोनों बसों की एनओसी लेने की तैयारी में जुट गया है। फिलहाल दोनों बसें कार्यशाला में खड़ी हैं। इससे डिपो को भी रोजाना 70 हजार का नुकसान है।
निगम के महाप्रबंधक के आदेश पर 27 फरवरी को डिपो से दो एसी और एक सामान्य बस गाजियाबाद भेजी गई थीं। सामान्य बस ले ली गई। मगर, एसी बसें दो दिन खड़ी रहीं। दो दिन खड़े रहने के बाद भी सेवा प्रबंधक ने इन्हें रिसीव नहीं किया। दो मार्च को दोनों बसें कार्यशाला में लौट आईं। ये बसें अब कार्यशाला में ही खड़ी हैं। जिले में एसी बसें होने के बावजूद यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। डिपो स्तर से दोनों एसी बसों को गाजियाबाद भेजने के लिए एनओसी के साथ सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर भेजा गया था।
एसी बसें खड़ी होने से रोजाना दिल्ली जाने वाले करीब 180 यात्रियों को वंचित होना पड़ रहा है। यही नहीं इससे डिपो को भी करीब 70 हजार रुपये रोजाना का नुकसान है। एआरएम आरसी यादव ने बताया कि बसें भेजने की स्वीकृति मुख्यालय से ले ली गई थी। उस वक्त अफसरों ने कुछ नहीं कहा। अब गाजियाबाद से कहा गया कि उन्हें सामान्य बसें ही चाहिए। बड़े अफसरों के आदेशों का अनुपालन होगा।
विज्ञापन
एआरएम आरसी यादव ने बताया कि डिपो को राजधानी सेवा की एक बस मिली है। चालक को बस लेने के लिए इटावा भेजा गया है। इस बस को रोजाना लखनऊ के लिए चलाया जाएगा। बस आने के बाद समयसारिणी तय होगी।