फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Passengers from Jaipur bus did not test

जयपुर से आई बस के यात्रियों ने नहीं कराया परीक्षण

Wed, 20 May 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Passengers from Jaipur bus did not test
लोहिया अस्पताल में खड़े जयपुर से आए लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
जयपुर से आई बस के यात्रियों ने नहीं कराया परीक्षण
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जयपुर में जरदोजी का काम करने वाले लोग एक बस से जांच कराने लोहिया अस्पताल पहुंचे। परीक्षण कराने वालों की लाइन लंबी थी। इसी दौरान यात्रियों के क्षेत्र के ही सभासद पहुंचे। उन्होंने बाद में परीक्षण कराने की बात कह दी। इसके बाद सभी यात्री बिना जांच कराए ही घर चले गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दो मोहल्लों के 12 लोग जयपुर के सांगानेर क्षेत्र से एक टूरिस्ट बस से बुधवार सुबह 11 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। उस वक्त फ्लू कॉर्नर में लाइन लगी थी। उनकी सूचना पर अस्पताल पहुंचे सभासद ने सभी लोगों को दो ई-रिक्शा और दो बाइकों में बैठाकर घर भेज दिया। एक वृद्ध दंपति अपने परिजनों को फोन पर बुला रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभासद खुद हम लोगों का परीक्षण कराएंगे। फिलहाल वे लोग घर जा रहे हैं। बस चालक रविशंकर ने बताया कि जिले में घुसने पर प्रशासन ने सीधे लोहिया अस्पताल ले जाने को कहा था, इसलिए यहां ले जाए। अब जांच क्यों नहीं कराई, वह कुछ नहीं कह सकते। उधर, घर पहुंचते ही नखास मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed