फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Participants in the competition created delicious dishes

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बनाए लजीज व्यंजन

Mon, 12 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 12 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Participants in the competition created delicious dishes
11वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तत्वावधान में हुई सेफ क्वीन प्रतियोगिता
विज्ञापन
में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन बनाकर सजाए। निर्णायकों ने चटपटे पकौड़े व रसगुल्लों का स्वाद चख प्रतिभागियों को नंबर दिए। स्टेट बैंक रोड स्थित एयर होस्टेस अकादमी में सोमवार को फर्रुखाबाद

युवा महोत्सव की ओर से सेफ क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सौम्या सक्सेना, शिवा गुप्ता, चांदनी, सुरभि, पूनम गुप्ता और सोनी गुप्ता ने लजीज व्यंजन बनाए। किसी ने आलू मिक्स पकौड़े तो किसी ने क्रीम सजे हुए छेने बनाए। सिल्वर बाक्स लड्डू, रसमलाई और गाजर का हलवा भी

प्रतिभागियों ने आकर्षक ढंग से सजाया। निर्णायक मंडल में शामिल वीरेंद्र त्रिपाठी, कृष्णकांत अक्षर और सच्चिदानंद मिश्रा ने व्यंजनों का स्वाद चखा और प्रशंसा की। अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर राजनराय जौली राजपूत और मयंक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed