फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Parshuram 's footsteps resolution

परशुराम के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प

Fri, 24 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parshuram 's footsteps resolution
कायमगंज में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ब्राह्मण समाज
विज्ञापन
युवा ब्रिगेड और परशुराम चेतना मंच ने शोभायात्रा निकाली। इसके बाद हुई सभा में परशुराम के संदेश का अनुसरण करने और एकजुट रहने की अपील की गई।  परशुराम चेतना मंच ने देवेंद्र दुबे और ओमकारेश्वर पाठक के संयोजन में शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों के अलावा शोभायात्रा में

एक रथ पर भगवान परशुराम की जन्म स्थली जलालाबाद से आए महंत स्वतंत्रदेव पांडेय और एक पर परशुराम के रूप में गोपाल गौड़ सवार थे। शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग जयजयकार करते चल रहे थे। शोभायात्रा बड़ी देवी मंदिर से चलकर जटवारा, ट्रांसपोर्ट चौराहा, पृथ्वीदरवाजा, पटवनगली, छपट्टी, चिलांका, पुल गालिब, बजरिया, श्यामागेट, लोहाई बाजार, गंगादरवाजा होते हुई मोहल्ला सधवाड़ा स्थित फूलमती मंदिर पहुंची। यहां सभा की गई। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद

पूर्व जनरल वीके चतुर्वेदी, पांचाल शोध संस्थान की निदेशक नीरा मिश्रा, सुब्रत पाठक, आरसी मिश्रा, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी, राजेश अग्निहोत्री, सत्यशील अग्निहोत्री ने समाज के एकजुट होने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसे समाज में स्थान दिलाती है।  

इस दौरान दीपक शुक्ला, मुनीष मिश्रा, गुंजन चतुर्वेदी, मुकेश दुबे, अंकुर मिश्रा, राघव पाठक, मनोज पालीवाल, अरुण दुबे, शोभित दीक्षित, किशनु दीक्षित, प्रदीप दीक्षित, राममंगल दीक्षित, गौरव दीक्षित, वीनू दुबे, पियूष चतुर्वेदी, सुखदेव दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed