फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Parking near the hospital will get rid of jam

पार्किंग स्थल बनने से अस्पताल के पास जाम से मिलेगी निजात

Fri, 28 Feb 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Parking near the hospital will get rid of jam
कायमगंज में पोस्टआफिस के बाहर लगी अस्थायी दुकानें। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। अस्पताल व तहसील के पास आए दिन लोग जाम में फंसते हैं। इससे छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन ने मुंसिफ कोर्ट के सामने पार्किंग स्थल बनाने के लिए नापजोख करा ली है। साथ ही इसी रोड पर पोस्टआफिस व टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर कुछ अतिक्रमण को हटाकर पार्किंग स्थल बनाने का विचार किया गया है। इससे यहां लगने वाले जाम से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

तहसील रोड पर अस्पताल, मुंसिफ कोर्ट, स्कूल होने से यहां आए दिन जाम की समस्या रहती है। कभी-कभी घंटों एंबुलेंस फंसी रहती है। इससे गंभीर मरीजों के लिए काफी खतरा है। अधिकांश सरकारी कार्यालयों में लोगों का आना जाना रहता है। इससे वाहनों का जमावड़ा रहता है। इस समस्या के निदान के लिए एसडीएम अमित आसेरी ने कुछ हल निकाला है।
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट के सामने कुछ अस्थायी दुकानें लगती हैं, उन्हें हटवाया जाएगा। यहां तहसीलदार व पुलिस ने दो दिन पहले जगह की नाप भी करा ली है। प्रशासन ने यहां पार्किंग स्थल बनाने का फैसला लिया है। इसी रोड पर पोस्टआफिस व टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर जगह खाली पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कुछ सब्जी व जनरल मर्चेंट के दुकानदार अस्थायी दुकानें लगाकर अतिक्रमण किए हैं। प्रशासन ने इस भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराकर पार्किंग स्थल बनाने का मन बनाया है। यहां भी पार्किंग स्थल बन गया तो इस रोड पर हमेशा के लिए जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed