{"_id":"62780e71044ff62264583bc7","slug":"pareshani-nalkoop-adhikari-farrukhabad-news-knp6956748180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप बंद होने से फतेहगढ़ में जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप बंद होने से फतेहगढ़ में जलसंकट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित नरेंद्र सरीन स्कूल में लगे नलकूप में आई तकनीकी खराबी से दो दिन से ऊंचाई पर बसे मोहल्लों में जलसंकट है। गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
नरेंद्र सरीन स्कूल परिसर में लगा नलकूप शुक्रवार को खराब हो गया। इससे ओवरहेड टैंक को तीन नलकूपों से ही भरा जा रहा है। लिहाजा टैंक में पानी कम होने से फतेहगढ़ में ऊंचाई पर बसे भूसा मंडी, रंगसाजान, कसरट्टा, गोला कोहना समेत सात मोहल्लों के पांच हजार घरों में पानी पहुंचना बंद हो गया।
इससे गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। पालिका ने रविवार को मोटर खुलवाई, तो उसमें थस प्लेट के अलावा अन्य खराबी भी निकल आईं। लिहाजा मोटर को मरम्मत के लिए भेजा गया। जलापूर्ति ठप होने से लोग हैंडपंपों पर लंबी कतारें लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पालिका के जिम्मेदार मरम्मत का काम काफी धीमी गति से कर रहे हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। जलकल विभाग के जेई गौरव मिश्रा ने बताया कि मोटर खुलवा दी है। मरम्मत के बाद सोमवार को नलकूप चालू करवा दिया जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।