फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panic grips area after ammonia leak at cold storage facility.

Farrukhabad News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव से दहशत, एक घंटे में पाया काबू

Tue, 20 Jan 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 20 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Panic grips area after ammonia leak at cold storage facility.
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर शहर से सटे सेंट्रल जेल चौराहे पर कृष्णादेवी कोल्ड स्टोरेज में सोमवार देर शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। आसपास के लोगों को दिक्कत होने लगी। कुछ ही देर में हवा के साथ हाईवे पर भी लोगों ने आंखों में परेशानी की शिकायत की। दमकल विभाग की टीम और कोल्ड स्टोरेज कर्मियों ने एक घंटे के प्रयास के बाद काबू पाया।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल चौराहे पर कृष्णा देवी कोल्ड स्टोरेज में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे कर्मियों ने पहले सही करने का प्रयास किया, मगर नाकाम रहने पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंचे आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने दमकल को बुलाया। प्रभारी एफएसओ आशीष वर्मा की अगुवाई में टीम कोल्ड स्टोरेज पहुंची। दमकल विभाग ने कोल्ड स्टोरेज कर्मियों ने मिलकर करीब एक घंटे के प्रयास के बाद रिसाव पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद अमोनिया की तीव्रता कम करने के लिए दमकल विभाग ने पानी का छिड़काव शुरू किया। रात साढ़े आठ बजे तक पानी का छिड़काव किया जाता रहा। एफएसओ आशीष वर्मा ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज का सिलिंडर रिफिल किया गया था। इसी दौरान उसके वॉल्व से रिसाव हो गया। कोल्ड स्टोर की तरफ से किसी ने जानकारी नहीं दी। आसपास को लोगों को जब दिक्कतें हुईं, तब उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। इसी के बाद टीम यहां पहुंची और रिसाव पर काबू पाया। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed