{"_id":"61d495df8abd4a67803b9502","slug":"pani-ki-killat-farrukhabad-news-knp6735591109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी 2000 घरों में नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी 2000 घरों में नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के बेवर रोड भोलेपुर में चार मोहल्लों के दो हजार घरों में चौथे दिन भी पानी नहीं पहुंचा। जिससे लोग परेशान रहे। जल निगम की ओर से पाइन लाइन बिछाने के लिए खोदाई का काम शुरू कराया गया है।
भोलेपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। बेवर रोड पर एप्रोच मार्ग के लिए सड़क की जेसीबी से सवा मीटर गहरी खोदाई कराई गई थी। इससे सड़क के नीचे क्रास पाइप लाइन एक जनवरी को फट गई थी। जिससे बेवर रोड, नगला नैन, मस्जिद वाली गली, धोबीवाली गली के करीब दो हजार घरों की आपूर्ति बंद हो गई। मोहल्ले वालों के सामने पानी का संकट पैैदा हो गया।
जिनके घरों में सबमर्सिबल लगा है, उनसे पानी लेकर मोहल्ले के लोग गुजारा कर रहे हैं। पानी संकट दूर करने के लिए सोमवार रात सड़क के दूसरी ओर खोदाई का काम शुरू कराया गया है। कुछ जगह पाइप लाइन डाली गई।
विज्ञापन
बेवर रोड निवासी राजेंद्र कटियार ने बताया कि चार दिन से पानी का संकट है। मोहल्ले के लोग जिनके घरों में सबमर्सिबल लगा है, वहां से पानी लेकर गुजारा कर रहे हैं। नई लाइन डालने का काम धीमा होने से काफी परेशानी हो रही है।
बेवर रोड निवासी प्रशांत पाल ने बताया कि जल निगम को पहले पाइप लाइन डलवानी चाहिए थी। इसके बाद सड़क की खोदाई का काम कराते। जिससे मोहल्ले के लोगों के सामने पानी का संकट पैदा नहीं होता।
पाइप लाइन बिछवाई जा रही है। दिन में सड़क पर आवागमन होने से काम नहीं हो पाता है। रात में काम कराया जा रहा है। जल्द पानी का संकट दूर कर दिया जाएगा।
- सुनील तिवारी, एक्सईएन, जल निगम