फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchayat elections bawal

ताबड़तोड़ फायरिंग कर बूथ डंप, मतपत्र लूटे

Tue, 13 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections bawal

फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में शांतिपूर्ण मतदान कराने में प्रशासनिक अधिकारी और  पुलिस सिस्टम फेल हो गया। राजेपुर विकास खंड के गूजरपुर पमारान में मतदान के दौरान दबंगों ने बूथ पर धावा बोल कर कब्जा कर लिया। यह मतपत्रों को लूट कर वोट डालने लगे। पुलिस के विरोध करने पर दबंग फायरिंग करने लगे। उपद्रवियों ने करीब 30 से 40 राउंड फायर किए। करीब 30 मिनट बाद अफसरों का काफिला पुलिस बल के साथ गांव पहुंचा। पुलिस ने दबंगों पर काबू पाने के लिए जवाबी फायरिंग की। फायरिंग करने वालों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों के घरों की तलाशी ली गई। कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। यहां मतदान निरस्त कर दिया गया। डीएम ने बताया कि यहां रीपोल कराया जाएगा।

विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल गूजरपुर पमारन के बूथों की छताें पर पत्थर जमा थे। उपद्रवियों ने बूथ लूटने का पहला प्रयास सुबह करीब 8.45 बजे किया। आठ-दस दबंग बूथ पर घुस कर फर्जी मतदान करने लगे। इसका बीडीसी सदस्य दुर्विजय कुमार ने विरोध किया। इस पर दबंगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को धमका कर बूथ से खदेड़ दिया। इसके विरोध में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


इस जानकारी पर डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह और एसपी दिनेश कुमार पी का काफिला फोर्स के  साथ बूथ पर पहुंचा। ग्रामीणों ने गैर जिले से आए दबंगों के घरों में छुपे होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सर्च करने के लिए गई तो जयसिंह व नेकराम सिंह ने पुलिस कर्मियों को घर में नहीं घुसने दिया। इस पर एसपी ने इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथ के अंदर देख एसपी नाराज हो गए। उन्होंने इन्हें बाहर कर दिया। अफसरों के वापस लौटने के बाद दबंगों ने करीब 11.45 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर बूथ डंप कर लिया। दबंगों ने मतपत्रों को लूट लिया और असलहों के दम पर फर्जी मतदान करने लगे।

मतदानकर्मी व सेक्टर मजिस्ट्रेट असहाय बने रहे। उपद्रव के समय अमृतपुर थाने में एसपी व डीएम के साथ पुलिस बल मौजूद था। बूथ पर मौजूद पुलिस ने फर्जी मतदान का विरोध किया तो दबंग फायरिंग करने लगे। इन्होंने करीब 30 से 40 राउंड फायर किए। जानकारी पर एएसपी और सीडीओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। दबंगों के हौसलों को परास्त करने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इससे गांव में भगदड़ मच गई।


देखते ही देखते गांव छावनी में बदल दिया गया। पुलिस सुरक्षा में बूथ संख्या 165 व 166 के मतदान कर्मियों को थाना लाया गया। बूथ संख्या 165 पर 830 व बूथ संख्या 166 पर 900 वोट हैं। उपद्रव से पहले करीब 45 फीसदी ही मतदान हो पाया था। पुलिस ने गांव के कौलेंद्र व वेदराज को हिरासत में लिया है। डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यहां रीपोल कराया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed