{"_id":"4ee27dacd4fd6ca38355a6fafa5029ac","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के 113 पदों के लिए 544 ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी के 113 पदों के लिए 544 ने कराया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। सपा नेता कल्लू यादव और कंपिल चेयरमैन की मां व इनकी अनुज वधू समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 324 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। ब्लाक क्षेत्र के 113 पदों के लिए आरक्षित वर्ग से 321 और अनारक्षित पद के लिए 223 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। ब्लाक क्षेत्र के 113 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सीटों के लिए 544 दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
दूसरे दिन सपा नेता रामप्रकाश यादव ‘कल्लू’ की पत्नी गुड्डी यादव ने वार्ड संख्या 27 मुडौल से और कंपिल टाउन एरिया के चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव की अनुज वधू शालिनी यादव व मां राजवती ने पट्टी मदारी से नामांकन दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन आरक्षित पदों के लिए 182 और अनारक्षित पदों के लिए 142 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। शनिवार को नाम वापसी के साथ ही दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 47 मिस्तनी से एक मात्र सुनीता पत्नी रमेश का नामांकन दाखिल होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। नामांकन प्रकिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में एसडीएम अजीत कुमार सिंह, सीओ प्रकाश कुमार और कोतवाल रूम सिंह यादव पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन